वजन घटाने के लिए मुझे अमरूद कब खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 16:05

अमरूद खाने का सबसे अच्छा समय

अमरूद प्रकृति रूप से ठंडा होता है, इसलिए इसे तब खाना सबसे अच्छा होता है जब सूरज ऊपर हो। यानी दोपहर के समय में इसे खाया जा सकता है। इसे दोपहर के खाने से एक घंटे पहले या दोपहर के खाने के 2 घंटे बाद तक खाया जा सकता है। इसके अलावा देर शाम, सुबह जल्दी या रात में इसे खाने से बचना चाहिए।


वजन घटाने में कैसे मदद करता है अमरूद - How Guava help in Weight Loss

1. अमरूद में काफी मात्रा में फाइबर होता है। दरअसल, वजन घटाना है तो पाचन क्षमता का ठीक होना बेहद जरूरी है और फाइबर पाचन शक्ति को बढ़ाने में अहम रोल निभाता है।

2. अमरूद में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी कम होती है। देखा जाए तो 100 अमरूद में महज 14 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। कई अध्ययनों की माने तो जिन चीजों में कार्बोहाइ्ड्रेट की मात्रा कम होती है वह वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं।

3. यह सलाह दी जाती है कि जिन फलों में कैलोरी की मात्रा कम हो उन्हें वजन घटाने का अहम स्रोत माना जाता है और अमरूद उन फलों में से एक है।

4. अमरूद को प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत माना गया है। दरअसल, प्रोटीन भूख से जुड़े हार्मोन 'ग्रेलिन' को नियंत्रित करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

5. अमरूद में बी बिटामिन्स जैसे बी1, बी3, बी6 और फोलेट मौजूद होता है और यह सभी शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए काफी अहम हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info